फर्रुखाबाद में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बुलडोजर Action, आरोपितों की दुकानें जमींदोज

2.3kViews
1655 Shares

 कायमगंज के कंपिल क्षेत्र में इंटरमीडिएट छात्रा से दुष्कर्म मामले में तीनों आरोपितों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। कोचिंग संचालक शीबू, उसका भाई सलमान और साथी अनस पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप है। फिलहाल तीनों जेल में हैं।

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बनी आरोपितों की दो दुकानें गिरा दी। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। विगत पांच माह पहले इंटरमीडिएट की छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित शीबू, उसके भाई सलमान व निजामद्दीनपुर निवासी अनस को जेल भेजा था।

इस मामले में शिकायत की गई कि आरोपितों ने सरकारी भूमि पर दुकानों का निर्माण करा लिया। इस शिकायत पर जांच हुई तो मामले की पुष्टि हुई। सोमवार शाम नायब तहसीलदार अनवर हुसैन ने अतिक्रमण का चिह्नांकन किया था। इसके चलते मंगलवार सुबह राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ बैकहो लोडर से सरकारी भूमि पर बनाई गई बाउंड्रीवाल गिरा दी गई। इसके बाद टीम कस्बा कंपिल पहुंची। यहां पर सरकारी भूमि पर बनी शीबू की दुकानें गिराए जा रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *