10वें इमका अवार्ड्स के विजेताओं का एलान, सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार

 आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के सालाना कार्यक्रम 14वें कनेक्शन्स मीट की शनिवार की रात दिल्ली से शुरुआत हो गई। मुख्य कार्यक्रम में 10वें इमका अवार्ड्स के विजेताओं का एलान किया गया।

जूरी अवार्ड में सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, लक्ष्मी देवी ऐरे को एग्रीकल्चर, सफीना वानी को प्रिंट रिपोर्टिंग, मेधा यादव को ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग, मोहम्मद असद को प्रोड्यूसर, सौरव कुमार बोरा को भारतीय भाषाओं में प्रिंट रिपोर्टिंग, अल्पेश अरविंद करकरे को भारतीय भाषाओं में ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग, तंजील आसिफ को इंडिपेन्डेंट रिपोर्टर डिजिटल वीडियो, हसलीन कौर को एड पर्सन और पंचानन मिश्रा को पीआर पर्सन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। जूरी स्पेशल मेंशन का तीन पुरस्कार गरिमा सिंह, नंथा किशोर और गार्गी सतपथी को मिला। इन विजेताओं को 10 हजार रुपये से 1.50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया।

कमिटी अवार्ड श्रेणी में चंदन राय और पत्रकार अभिनव पांडेय को एलुमनी ऑफ द ईयर, मिलन वोहरा, लिपिका सूद, प्रदीप मल्लिक, संगीता ठाकुर, मिताली मोहंती घोष को लाइफटाइम अचीवमेंट, सुरेश कुमार वशिष्ठ आईएएस, वीरेंद्र मिश्रा आईपीएस, कपिल शर्मा, कुमार अभिषेक, प्रेरणा प्रसाद और अंकिता साहू को पब्लिस सर्विस, आनंद दत्ता और माधव शर्मा को कनेक्टिंग एलुमनी, महाराष्ट्र और बिहार को कनेक्टिंग चैप्टर, डीडी न्यूज समोसा पार्टी को कनेक्टिंग ग्रुप का पुरस्कार मिला। रमेश मुनियप्पा, मनोज कुमार, प्रसाद सान्याल, अरविंद कुमार और एडजरिला डेलिडिया फनाई को इमका पिलर का अवार्ड दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *