बस से उतरा और ढाबे से उठाई छुरी, अपने ही गले को रेत डाला; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दिल्ली–लखनऊ हाईवे 09 के किनारे स्थित एक होटल पर बृहस्पतिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बस से यात्रा कर वहां पहुंचे एक युवक ने छुरी उठाकर अपने गले पर वार कर लिया।

वहां मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के थाना शाही क्षेत्र के गांव दुमका का सलमान पुत्र अहमद जान (22 वर्षीय) दिल्ली से बरेली जा रहा था। बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक होटल पर बस भोजन के लिए रुकी थी।

जब बस रुकी तो सलमान ने ढाबे पर रखी छुरी उठा ली और…

बस में सवार यात्री होटल में खाना खाने और चाय पीने के लिए उतर गए। बताया जाता है कि इसी दौरान सलमान होटल के काउंटर के पास पहुंचा और वहां रखी छुरी उठा ली। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, युवक ने अचानक अपने गले पर वार कर लिया।

यह देख होटल में मौजूद लोगों में आफरी-तफरी मच गई। कई लोगों की चीख निकल गई और मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

युवक ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक द्वारा उठाया गया यह आत्मघाती कदम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *