केदारनाथ यात्रा में लापता हुए मध्य प्रदेश के 71 वर्षीय श्रद्धालु, तलाश में जुटी प्रशासनिक टीम

केदारनाथ यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के 71 वर्षीय श्रद्धालु मिजाजी लाल चौरसिया 29 मई से लापता हैं। स्वजनों की सूचना पर जिला प्रशासन ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।

केदारनाथ यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के 71 वर्षीय श्रद्धालु के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 29 मई से उक्त यात्री केदारनाथ क्षेत्र से लापता हैं, जिसके बाद से स्वजन की चिंता बढ़ गई है। वहीं प्रशासन ने लापता बुजुर्ग की खोजबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मिजाजी लाल चौरसिया (71) निवासी ग्राम पनागर, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश केदारनाथ यात्रा पर आए थे। स्वजन ने मिजाजी लाल चौरसिया से संपर्क करने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है।

मोबाइल फोन लगातार बंद

काफी प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं होने पर स्वजन ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को मामले से अवगत कराया गया।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी सेक्टर अधिकारियों, यात्रा पड़ावों, यात्री विश्राम स्थलों, चिकित्सा इकाइयों तथा यात्रा मार्ग पर तैनात कर्मियों से अपील की है कि यदि उक्त व्यक्ति कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो इसकी सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *