जौनपुर में ASP बने ग्राहक! छापेमारी में 2 क्विंटल 34 किलो प्रतिबंधित दोहरा बरामद

4.3kViews
1566 Shares

जौनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने ग्राहक बनकर छापेमारी की और शकरमंडी से 2 क्विंटल 34 किलो प्रतिबंधित दोहरा बरामद किया। यह अवैध कारोबार बर्तन की दुकान की आड़ में चल रहा था, जिसमें दो भाइयों का चालान कर नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने मंगलवार रात कोतवाली क्षेत्र के शकरमंडी स्थित चुंगी इलाके से छापेमारी कर दो क्विंटल 34 किलो प्रतिबंधित दोहरा बरामद किया है। इसके साथ ही अन्‍य कारोबार‍ियों में भी हड़कंप की स्‍थि‍त‍ि रही।

यह कारोबार बर्तन दुकान की आड़ में किया जा रहा था। मामले में दो भाइयों बड़ी मस्जिद निवासी पवन साहू व विवेक साहू का चालान करते हुए प्रतिबंधित दोहरे के नमूने को गोरखपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मनाही के बाद भी पुलिस को प्रतिबंधित दोहरा बेचे जाने की जानकारी मिल रही थी।

इस पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव सिविल ड्रेस में ग्राहक बन छापेमारी करने पहुंच गए। जांच-पड़ताल के दौरान एक बर्तन दुकान के बगल प्रतिबंधित दोहरा बनते मिला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रतिबंधित दोहरे को जब्त करते हुए इसे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सिपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *