साथ ही, जिन सरकारी खातों का संचालन अन्य बैंकों में किया जा रहा है, उनकी तत्काल समीक्षा कर उन्हें बंद करने और शेष राशि को जम्मू-कश्मीर बैंक में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वित्त विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देशों का पालन न करने को गंभीरता से लिया जाएगा और जिम्मेदारी तय की जाएगी।