संभल में होली पर अलर्ट, मुस्तैद रहेंगी सभी 108-102 एंबुलेंस; स्‍टाफ की ब्रीथ ऐनेलाइजर से हो रही जांच

होली पर स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार का कोई खलल न पड़े इसके लिए एंबुलेंस सेवा को अलर्ट कर दिया गया है। इसमें सभी 108 एंबुलेंस को मुख्य मार्गों व 102 एंबुलेंस को अस्पताल में मुस्तैद किया गया है। जिससे किसी भी सूचना पर तत्काल पीड़ित को एंबुलेंस सेवा मुहैय्या कराई जा सके।

होली के मौके पर लोग रंगों की मस्ती में मस्त रहते झूमते गाते हैं। ऐसे में कई बार हादसों की आशंका बन जाती है। क्योंकि मस्ती के बीच कुछ लोग अनियंत्रित गति से अपने वाहनों को सड़कों पर दौड़ाते है तो कुछ बिना कुछ सोच विचार के सड़क पर इधर उधर घूमते रहते हैं। इस कारण हादसों की आशंका बनी रहती है।

ऐसे में होली के बीच किसी भी आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी 108 व 102 एंबुलेंस को अलर्ट कर दिया गया है। जिससे यदि कोई सूचना आती है तो वह तुंरत मौके पर पहुंच सकें। विभाग की ओर से एंबुलेंस जिला कोर्डिनेटर पंकज चाहल ने बताया कि जिले में 108 की 15 व 102 की 23 एंबुलेंस हैं।

होली के मौके पर बुधवार को सभी एंबुलेंस को अलर्ट कर दिया गया है। जिसमें 108 को जिले के मुख्य मार्ग पर चिह्नित स्थानों पर तैनात किया गया है। जबकि सभी 102 एंबुलेंस जिला व सीएचासी में तैनात रहेंगी। जिससे किसी भी आपात स्थिति में जरूरत होने पर 102 को भी मौके पर भेजा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *