गांव डाबड़ा और लाडवा के बीच से गुजरने वाली सिवानी ब्रांच में नहाने के लिए गया 25 वर्षीय युवक विकास नगर निवासी प्रधान की डूबने से मौत हो गई।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। युवक का कहीं कोई अता-पता नहीं चला तो उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) मौके पर पहुंची। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद टीमों ने दो किलोमीटर दूर शव बरामद किया।
प्रधान रंग पेंट का काम करता था
जानकारी के अनुसार विकास नगर निवासी प्रधान रंग पेंट का काम करता था। उसने कंवारी गांव में एक आवास में रंग रोगन करने का ठेका लिया हुआ था। रविवार को 25 वर्षीय प्रधान, 18 वर्षीय अखन्न और 26 वर्षीय रविंद्र के साथ ई-रिक्शा के सवार होकर काम पर जा रहे थे।
जब वे डाबड़ा गांव से निकले तो अचानक उनकी ई-रिक्शा बंद हो गई। उसके बाद धक्का मारकर ई-रिक्शा को सिवानी ब्रांच तक लाया गया। प्रधान ने अपने साथियों को कहा कि धक्का मारने के कारण गर्मी हो गई है इसलिए वह नहर में नहाने जा रहा है।


