रेप का आरोप लगाओ और 8 लाख ले लो! टांडा में चल रहा था ‘झूठे मुकदमों’ का काला धंधा, एसपी के आदेश पर बड़ी कार्रवाई

 क्षेत्र के एक दंपती पर आरोप लगा है कि वे दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा कराकर लाेगों से समझौते के नाम पर मोटी रकम ऐंठते हैं। दंपती ने अपने ही गांव के कई लोगों पर मुकदमे दर्ज कराए और बाद में समझौता कर लिया। अब दंपती खुद ही फंस गए हैं। दंपती की शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद टांडा थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

टांडा थाना क्षेत्र के गांव शहपुरा निवासी निजामुद्दीन ने पुलिस अधीक्षक से दंपती की शिकायत की थी। उनका कहना है कि उनके गांव की महिला और उसका पति झूठे मुकदमे बनाने के मामले में पेशेवर लोग है। दुष्कर्म व मारपीट की शिकायतें देकर रुपये ऐंठना इनका धंधा है। महिला ने उनके भाई सरफराज व रिश्तेदार निजाम के विरुद्ध न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

न्यायालय ने उनकी शिकायत को खारिज कर दिया था। उनके परिवार के अलावा महिला ने एक मुकदमा अदालत के माध्यम से महिला थाना में गांव के फहीम अहमद आदि के खिलाफ भी कराया था। बाद में आठ लाख रुपये लेकर समझौता कर लिया था। महिला के पति ने अपने सगे भाई व भतीजों के विरुद्ध भी अदालत में मुकदमे दायर किए। उनसे भी रुपये लेकर समझौता कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *