पानीपत: पार्लर वाली पर लगा चोरी का इल्जाम, ड्रेसिंग टेबल पर रखे सोने के गहने लेकर हुई चंपत

सनौली रोड पर एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका पर मेकअप के दौरान सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से करनाल के गांव कैलाश की अंजलि ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह 15 फरवरी को पानीपत के कम्बली मोहल्ला स्थित अपने मायके आई हुई थी। 20 फरवरी की शाम करीब 6 बजे उसने एक शादी समारोह में जाने के लिए पार्लर वाली को मेकअप के लिए घर बुलाया था।

पीड़िता के अनुसार, मेकअप करवाने से पहले उसने अपना सोने का मंगलसूत्र और कान के टाप्स (चेन सहित) जिनका वजन करीब ढाई तोले था, उतारकर कमरे की ड्रेसिंग टेबल पर रख दिए थे।

मेकअप के बाद अंजलि और उसकी बहन काजल कमरे से बाहर चली गईं, जबकि पार्लर वाली कमरे के अंदर अपना सामान पैक कर रही थी। कुछ देर बाद पार्लर वहां से चली गई और परिवार के लोग शादी में चले गए। 21 फरवरी की शाम करीब 6 बजे जब अंजलि वापस घर लौटी और अपने जेवर चेक किए, तो वे नहीं मिले। पीड़िता ने शिकायत में पार्लर वाली जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *