लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, विधान भवन परिसर में परेड और पुष्पवर्षा

2.6kViews
1989 Shares

राजधानी लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह विधान भवन के सामने अत्यंत भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। परंपरा के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रध्वज फहराया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में परेड की सलामी ली।

समारोह के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई और देशभक्ति के गीतों ने पूरे परिसर को गणतंत्र दिवस के रंग में रंग दिया।

परेड की झलकियां परेड ने अनुशासन, समर्पण और साहस का संदेश दिया। भारतीय थल सेना की विभिन्न रेजिमेंटों की टुकड़ियों और उनके ब्रास बैंड के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, पीएसी की 32वीं एवं 35वीं वाहिनी, महिला पीएसी बल, प्रांतीय रक्षा दल तथा एनसीसी कैडेटों ने सधी हुई कदमताल के साथ मार्च किया।

इस वर्ष विशेष रूप से शामिल हरियाणा पुलिस के दस्ते ने अंतर-राज्यीय सहयोग और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *