ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद सम्मेलन शुरू! CM धामी ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण

7.7kViews
1922 Shares

अखिल भारतीय महापौर परिषद का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हो गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 23.15 करोड़ की 1 योजना का लोकार्पण एवं 6.63 करोड़ की 2 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नागरिकों की आशाओं, अपेक्षाओं को पूरा करना निकायों की जिम्मेदारी है।

देश की आत्मा गांव में बसती है, लेकिन नागरिकों के सपने भविष्य की आकांक्षाएं शहरों में आकार लेती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में शहरी क्षेत्र में नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा अपने पहले चरण के चरम पर है। 45 दिन में 30 लाख से अधिक तीर्थयात्री धर्मों में दर्शन कर चुके हैं। सहज, सरल और सुरक्षित यात्रा सरकार की प्राथमिकता है।

कुंभ मेले के लिए सरकार तैयार

उन्होंने कहा कि 2027 के कुंभ मेले के लिए भी सरकार ने पूरी तैयारी की है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राम सिंह,  महापौर शंभू पासवान, अखिल भारतीय महापौर परिषद की अध्यक्ष रेणु बाला गुप्ता आदि मौजूद रहे। दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में मुख्य रूप से तीन सत्र आयोजित होंगे, जिनमें स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नगर निकायों के सामने आने वाली वित्तीय चुनौतियों पर प्रतिनिधि मंथन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *