हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए एग्जाम डेट का एलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने Haryana HTET-2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वे उम्मीदवार अब बहुत जल्द ही HTET की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कब होगी परीक्षा
बीएसईएच की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 04 और 05 जुलाई को आयोजित कराई जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा में उम्मीदवारों से बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, हरियाणा राज्य का सामान्य ज्ञान, गणित आदि विषयों से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन क प्रावधान नहीं किया गया है। परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित, दूसरे स्टेट के दिव्यांग एससी उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक और एससी उममीदवारों को 55 प्रतिशत अंक प्रप्त करना अनिवार्य है।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा जुलाई माह के पहले सप्ताह में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब Haryana HTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।


