रामपुर के शाहबाद-बाजपुर मार्ग का चौड़ीकरण तेज, इन 18 सड़कों के निर्माण की और मिली स्वीकृति

शाहबाद से रामपुर होकर बाजपुर सीमा तक के सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी आ गई है। कार्य 50 प्रतिशत प्रतिशत तक पहुंच गया है। हालांकि, अभी इसके पूरा होने में समय है। सितंबर तक पूरा होने के आसार हैं। अब शासन स्तर जनपद की एक दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण काे स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग होली अवकाश के बाद इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराकर इन कार्य भी आरंभ कराएगा।

चौड़ीकरण का कार्य सितंबर-अक्‍टूबर 2025 से चल रहा है। यह कार्य शाहबाद, पटवाई,रामपुर व स्वार होते हुए बाजपुर सीमा तक की सड़क के चौड़ीकरण का है। इसके लिए करीब सड़क किनारे के करीब नौ सौ पेड़ भी पिछले दिन वन विभाग की सहमति मिलने के बाद काटे गए हैं।

पूर्व में इन पेड़ों के कटान की अनुमति नहीं मिलने के कारण ही सड़क चौडीकरण का कार्य आरंभ नहीं हो पा रहा था। इसकी वजह से करीब एक साल से अधिक समय तक कार्य लटका रहा था। पिछले साल कार्य आरंभ होने के बाद निर्माण में तेजी आ गई है। रामपुर और शाहबाद के बीच चौड़ीकरण को सड़क की साइडों में मिट्टी का भराव पड़वाकर उसे समतल कर सड़क बनवाने व पुलिया निर्माण आदि के कार्य कराए भी जा चुके हैं।

इसी तरह रामपुर व स्वार के मध्य भी काफी कार्य करा लिया गया लेकिन शेष बचे 50 प्रतिशत अन्य कार्य पूरा होने में अभी छह माह का समय और लगने का अनुमान है। वैसे दो सौ करोड़ रुपये के बजट की कार्य अवधि जून तक है लेकिन विभाग ने तीन माह की कार्य अवधि और बढ़ जाने की बात कह रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हर्षित जैन ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। 50 प्रतिशत के लगभग कार्य हो चुका है। शेष कार्य भी सितंबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।

डेढ़ दर्जन सड़कों के निर्माण जल्द होंगे आरंभ

प्रदेश सरकार ने जनपद के करीब डेढ़ दर्जन संपर्क मार्गों के नव निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने के साथ बजट भी जारी किया है। करीब साढ़े 19 करोड़ रुपये से इन स्वीकृत नव निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इनके प्रस्ताव शासन को भेजे थे। इन स्वीकृत संपर्क मार्गों के नव निर्माण में अलीपुरा ठेका से गुरुद्वारा तक का मार्ग, रामनगर से शिवनगर मझरा तक का मार्ग, सिसौना से धीमरी गोटिया पुलिया तक मार्ग निर्माण शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *