ठंड खत्म, धूप तेज… राजधानी दिल्ली में 32 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; हवा हुई कम जहरीली

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच अब दिल्ली में ठंड लौटने के आसार नहीं है। तापमान में भी लगातार वृद्धि होगी। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 जबकि अधिकतम 32 डिग्री छूने को है।

थोड़ी बहुत ठंड भी अब सुबह -शाम की ही रह गई है। दिन में तेज धूप खिले होने पर गर्मी का एहसास होता है। दूसरी ओर दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी अब साफ चल रही है।

आसमान रहेगा साफ

सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बाकी दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी निकली रहेगी। 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी।

सोमवार को सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआइ 176 रिकार्ड किया गया। इसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *