सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। न्यू राजेश हाइटेक हास्पिटल के संचालक राजेश राय ने बताया कि उनके पास मोबाइल नंबर 8419022640 से फोन आया था। फोन करने वाले ने स्वास्थ्य मंत्री, उनके ओएसडी व सीएमओ का हवाला देते हुए मामला मैनेज कराने का झांसा दिया।
अस्पताल का लाइसेंस बचाने का वादा करके मुझे सीएमओ कार्यालय बुलाया गया। कार्यालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के पास मुझसे 15 लाख रुपये लिए गए। वह व्यक्ति दो घंटे में बुलाए जाने की बात कह चला गया। बुलाए न जाने पर सीएमओ कार्यालय के अंदर गया तो जालसाजी की जानकारी हुई।
मोतियाबिंद के आपरेशन में लापरवाही के चलते सील सिकरीगंज के न्यू राजेश हाइटेक हॉस्पिटल के संचालक से लाइसेंस बचाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
अस्पताल संचालक राजेश राय का आरोप है कि मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर में उनसे रुपये लिए गए। सीएमओ का कहना है कि उनके नाम पर अनजान मोबाइल नंबर से ठगी का प्रयास किया जा रहा है। कैंट थाना पुलिस से इसकी शिकायत की गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेश झा ने कैंट थाने में दी तहरीर में बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर 8419022640 से कुछ लोगों को फोन करके मेरे नाम पर धनउगाही का प्रयास किया जा रहा है। जबकि यह नंबर मेरा नहीं है। उक्त नंबर की जांच कर फोन संचालित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाए। सीएमओ ने तहरीर में ठगी गई धनराशि के बारे में उल्लेख नहीं किया है।


