दिल्लीवालों के लिए राहत भरी खबर, India AI Impact Summit 2026 से पहले दुनिया के टॉप-10 प्रदूषित शहरों से दिल्ली बाहर

2.0kViews
1009 Shares

 India AI Summit से पहले  राजधानी दिल्ली के लिए राहत भरी खबर है। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में इस बार दिल्ली टॉप-10 से बाहर हो गया है। स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कंपनी IQAir की ताजा रिपोर्ट में दिल्ली को 12वें स्थान पर रखा गया है, जबकि पहले यह शहर अक्सर टॉप-10 में शामिल रहता था।

रिपोर्ट के अनुसार, 15 फरवरी को शाम 4 से 5 बजे के बीच दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 143 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है, लेकिन दुनिया के कई अन्य शहरों की तुलना में बेहतर स्थिति दर्शाता है।

IQAir की रैंकिंग अमेरिकी AQI सिस्टम के आधार पर तैयार की जाती है, जिसमें प्रदूषण को छह श्रेणियों में बांटा गया है। इस बार कुवैत सिटी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां AQI 509 दर्ज किया गया।

हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का AQI रविवार को 216 रहा और आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़कर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका जताई गई है।

दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहर (IQAir रिपोर्ट के अनुसार)

  1. कुवैत सिटी (कुवैत) – AQI 509
  2. तेल अवीव-याफो (इजराइल) 289
  3. यरूशलम (इजराइल) 189
  4. बुहान (इजराइल)चीन 186
  5. अलमाटी (कजाकिस्तान) 181
  6. डकार (सेनेगल) 162
  7. उलानबाटर (मंगोलिया) 161
  8. चोगकिंग (चीन) 156
  9. रियाद (साउदी) 154
  10. लाहौर (पाकिस्तान) 153
  11. काहिरा (इजिस्ट) 151
  12. दिल्ली (भारत) 143
  13. कोलकाता (भारत) 138

दिल्ली में प्रदूषण कम होने के संकेत, लेकिन खतरा बरकरार

विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में मौसम की स्थिति और हवा की गति में सुधार के कारण दिल्ली की हवा में कुछ राहत मिली है। लेकिन आने वाले दिनों में प्रदूषण फिर बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *