नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में अराजकता पर उद्यमियों ने जताई कड़ी आपत्ति

 वेतन बढ़ोतरी के लेकर जिस प्रकार से औद्योगिक सेक्टरों कामगारों ने अशांति फैलाई, मांग की आड़ में उपद्रव किया। इसकी कड़ी निंदा उद्यमियों ने की। उद्यमियों ने नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। औद्योगिक सेक्टर फेज वन, टू, थ्री की घटनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इसके बाद घटना की निंदा कर कहा कि नोएडा एंव ग्रेटर नोएडा आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र को छवि को धूमिल करती हैं। भविष्य में नए निवेश पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। अतः प्रशासन से पुनः निवेदन है कि उद्योगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि विभिन्न सेक्टरों में हो रही घटनाओं की जानकारी मिलने पर तुरंत उसे शासन-ंप्रशासन तक पहुचा रहे थे, एक अस्थाई काल सेंटर बनाया गया था । इसकी कमान खुद के हाथ रखी थी। पल पल मानिटरिंग कर रहे थे। जहां भी घटनांए घटित हो रही थी उसकी जानकारी तुरंत शासन-ंप्रशासन तक पहुंचा रहे थे ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके औद्योगिक क्षेत्रों में जिस प्रकार अराजकता का माहौल उत्पन्नकिया गया, वह अंत्यंत चिंताजनक एंव निंदनीय है।

अराजकता नही हो सकता मस्या का समाधान

कुछ समूहों द्वारा उद्योगों के अंदर प्रवेश कर मारपीट करना, कार्यरत श्रमिकों को जबरन काम छोड़ने के लिए मजबूर करना, कंपनियों में तोड़-ंफोड़ एंव वाहनों को नुकसान पहुंचान जैसी घटनाएं सामने आई है। इस प्रकार की गतिविधियां औद्यौगिक वातावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है। यह स्पष्ट है कि किसी भी समस्या का समाधान अराजकता नही हो सकता।

आज अधिकांश उद्योग सामान्य रूप से संचालित हो रहे थे, किन्तु कुछ असामाजिक तत्वों ने अलग-ंअलग फैक्ट्रियों में जाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया। नौएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन इस प्रकार की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करता है। यदि ऐसी गतिविधियां औद्योगिक क्षेत्रों में जारी

रहती हैं,तो उद्योगों का संचालन करना अत्यंत कठिन हो जाएगा तथा निवेशकों का विश्वास भी प्रभावित होगा। घटना से उद्यमी समुदाय आहत है और इसे एक गंभीर-हजयटके के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री एंव नोएडा प्रशासन से आग्रह करते हैं कि इस मामले में शीघ्र एंव सख्त कार्रवाही की जाए, ताकि औद्यौगिक क्षेत्रों में कानून-ंव्यवस्था बहाल हो सके और उद्योग सुचारू रूप से कार्य कर सकें।

इस अवसर पर एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के साथ महासचिव वीके सेठ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, मुकेश कक्कड, धर्मवीर शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, आरएम जिंदल, राजन खुराना, मंयक गुप्ता, सचिव आलोक गुप्ता, कमल कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *