ऊधम सिंह नगर में 24.70 लाख की शेयर ट्रेडिंग ठगी, गदरपुर से आरोपी गिरफ्तार

 ऊधम सिंह नगर के एक व्यक्ति से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24.70 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गदरपुर के ग्राम वमनपुरी निवासी व्यक्ति को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उसके पास से एक मोबाइल, ठगी के रुपयों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, केनरा बैंक की एक पासबुक, एक चेक बुक, एक्सिस बैक की एक चेक बुक, यस बैंक की एक चेक बुक, एसबीआइ के तीन चेक बुक और 830 रुपये बरामद हुए। बाद में साइबर थाना पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि ऊधम सिंह नगर निवासी व्यक्ति ने दिसम्बर 2025 में प्राथमिकी पंजीकृत कर कहा था कि अक्टूबर से दिसम्बर 2025 के बीच व्हाटसएप पर ट्रेडिंग से जुड़ा मैसेज मिला। जिसमें आनलाइन ट्रेडिंग कंपनी में इनवेस्ट करने के नाम पर शेयर ट्रेडिंग के लिए प्रशिक्षित किया जाता था। ग्रुप में जुड़े लोग निवेश की गई धनराशि का लाभ का स्क्रीन शाट शेयर करते थे। उन पर विश्वास कर उसने 24.70 लाख रुपये की धनराशी हड़प शेयर ट्रेडिंग में लगा दी।

बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ। मामले की विवेचना साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के निरीक्षक धीरेन्द्र पंत के सुपुर्द की गई। जांच में घटना में प्रयुक्त बैंक खातों/ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर / व्हाट्सअप/ गूगल/ फर्जी वेबसाइट की जानकारी के लिए बैँक, सर्विस प्रदाता कंपनी, गूगल, मेटा कम्पनी से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया गया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान साइबर थाना पुलिस ने प्रकाश में आए बैंक खातों तथा मोबाइल नंबर का सत्यापन किया।

तकनीकी / डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना में वमनपुरी बकैनिया गदरपुर निवासी मलकीत सिंह पुत्र बचन सिंह का नाम प्रकाश में आया। जिस पर रविवार को साइबर थाना पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल, ठगी के रुपयों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, केनरा बैंक की एक पासबुक, एक चेक बुक, एक्सिस बैक की एक चेक बुक, यस बैंक की एक चेक बुक, एसबीआइ के तीन चेक बुक और 830 रुपये बरामद हुए। बाद में आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *