Alyssa Healy ने अपने आखिरी वनडे मैच में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पति मिचेल स्टार्क हुए इमोशनल-VIDEO

Alyssa Healy Century Mitchell Starc Reaction। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ होबार्ट में जारी तीसरे वनडे मैच में शतक जड़ा। ये उनके वनडे करियर का आखिरी मैच रहा, जिसे उन्होंने बेहद ही यादगार बनाया। हीली इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुकी है और भारत के खिलाफ जारी ये मल्टी फॉर्मेट सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज है।

इस सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर कंगारू टीम पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब तीसरे वनडे मैच में कप्तान हीली और बेथ मूनी की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर में 409 रन स्कोर खड़ा करने में मदद की।

Alyssa Healy ने जड़ा तूफानी शतक

दरअसल, एलिसा हीली ने अपने आखिरी वनडे पारी का अंत 158 रन के निजी स्कोर के साथ किया। 158 रन बनाने के बाद ही एलिसा ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह महिला वनडे इतिहास की केवल दूसरी क्रिकेटर बनीं हैं, जिन्होंने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ने का कमाल किया।

इससे पहले साउथ अफ्रीका की जोहमारी लोगटेनबर्ग ने अपने आखिरी वनडे में शतकीय पारी खेली थी। इतना ही नहीं, महिला वनडे इतिहास में आखिरी मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड एलिसा ने अपने नाम कर लिया, क्योंकि इससे पहले जोहमारी लोगटेनबर्ग ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने आखिरी वनडे मैच में 153 रन की नाबाद पारी खेली थी।

स्टार्क का रिएक्शन आया सामने

जब एलिसा हीली ने शतक जमाया तो कमेंट्री बॉक्स ने उनके पति मिचेल स्टार्क भी मौजूद थे। अपनी वाइफ के शतक पर स्टार्क खुश नजर आए और वाइफ के शतक को देखकर वो इमोशनल भी दिखे। उनकी आंखों में खुशी के आंसू नजर आए। उनके रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि हीली ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक 126 मैच में 114 पारी को मिलाकर कुल 3777 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 19 अर्धशतक शामिल है। वहीं, मैच की बात करें तो कंगारू टीम ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 409 रन का स्कोर खड़ा किया। एलिसा के अलावा बेथ मूनी ने 106 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *