Ferrari की पहली Electric Car का विंटेज स्वैग, बड़ी स्क्रीन की जगह बटनों ने जीता सबका दिल
भारत के साथ ही दुनिया के सभी देशों में सबसे बेहतरीन सुपरकार निर्माता के तौर पर Ferrari की अलग पहचान है। निर्माता ने हाल में ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर Ferrari Luce को पेश किया है। निर्माता की ओर से इस कार में बड़ी स्क्रीन और डिजिटल फीचर्स की जगह बटन दिए हैं। इस कार में किस तरह की खासियत दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Ferrari ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार
फरारी की ओर से हाल में ही पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर Luce को पेश किया गया है। निर्माता की ओर से इस कार को अगले कुछ समय बाद लॉन्च भी किया जा सकता है। निर्माता ने इस कार को पुरानी कारों की तरह बनाया है। जो आज के समय में काफी चर्चा बटोर रही है।
क्या है खासियत
फरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार Luce को बड़ी बड़ी टचस्क्रीन की जगह एक स्क्रीन के साथ फिजिकल बटन के साथ ऑफर किया गया है। जिससे यह कार मॉडर्न होते हुए भी विंटेज कारों का अहसास करवाती है।
ट्रेंड से हटकर किया काम
निर्माता की ओर से ट्रेंड से हटकर इस कार में फिजिकल बटन दिए गए हैं। जिसके कारण कई लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं और कई लोग इसे सराहनीय भी बता रहे हैं।
मिले एनालॉग मीटर
फरारी की ओर से इस कार को सिर्फ फिजिकल बटन के साथ ही नहीं बल्कि एनालॉग मीटर के साथ भी ऑफर किया गया है। इसमें स्पीडोमीटर के साथ ही पावर डायल, ड्राइवर डायल को भी एनालॉग ही रखा गया है। जिसमें कई फीचर्स को ऑफर किया गया है।
कैसे हैं फीचर्स
फरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार को न सिर्फ विंटेज कार की तरह बनाने की कोशिश की गई है बल्कि इसे नए जमाने की कारों वाले फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें ADAS, क्रू्ज कंट्रोल, वाइपर, सस्पेंशन के साथ ही मोड्स को भी स्टेयरिंग में अलग से दिया गया है, जिससे इनको आसानी से उपयोग किया जा सकता है। इसी के साथ स्टेयरिंग में ही इंडीकेटर के लिए बटन भी दिए गए हैं।
मिला कंट्रोल पैनल
कार में कंट्रोल पैनल के लिए स्क्रीन को दिया गया है। जिसमें मैकेनिकल के साथ ही डिजिटल कंट्रोल दिए गए हैं। इसी स्क्रीन में मैप, मीडिया सेंटिंग के साथ ही कई और तरह की सेटिंग को दिया गया है। जिसमें गाड़ी की बैटरी, मोटर और पावर की जानकारी भी मिलती है।
कब होगी पेश
निर्माता की ओर से अभी सिर्फ इस कार के इंटीरियर के कुछ हिस्से को ही पेश किया गया है। कार को पूरी तरह से मई में पेश किया जा सकता है। तभी इसके और फीचर्स की जानकारी मिल पाएगी।


