एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेक उद्यमियों में शामिल एलन मस्क ने भविष्य की ऐसी झलक दिखाई है, जिसने काम और रोजगार को लेकर नई बहस छेड़ दी है। जी हां, मस्क का कहना है कि आने वाले सालों में इंसानी रोबोट यानी ह्यूमनॉइड मशीनें रोजाना के कई काम संभाल लेंगी। इससे इंसानों को रेगुलर जॉब से आजादी मिल जाएगी।
दरअसल, मस्क की कंपनी Tesla, Inc इन दिनों ऑप्टिमस नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार कर रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि y रोबोट फैक्ट्री से लेकर घर के कई तरह के काम संभाल लेंगे। मस्क का कहना है कि फ्यूचर में ऐसे रोबोट भारी संख्या में तैयार किए जाएंगे और ये इंडस्ट्रीज में मजदूरों की कमी को पूरा करेंगे। चलिए पहले जानते हैं कि क्या है मस्क का विजन…
क्या है एलन मस्क का विजन?
मस्क का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और रोबोटिक्स मिलकर ऐसी व्यवस्था तैयार कर सकते हैं, जहां इंसानों को मुश्किल, रिपिटेटिव काम या जोखिम भरे काम नहीं करने पड़ेंगे। साथ ही उनका ये भी कहना है कि अगर प्रोडक्शन और सर्विसेज का बड़ा हिस्सा मशीनें संभाल लेंगी तो लोगों के पास क्रिएटिव और पर्सनल लाइफ के लिए ज्यादा टाइम होगा।
हालांकि एक्सपर्ट्स का एक वर्ग इस दावे को लेकर सतर्क है। उनका कहना है कि रोबोटिक्स और AI इंडस्ट्रीज में बदलाव लाएंगे, लेकिन पूरी तरह काम से मुक्ति निकट भविष्य में संभव नहीं दिखती। अब सवाल ये है कि क्या इससे रोजगार पर असर पड़ेगा? चलिए ये भी जानते हैं..


