आज के कॉलेज स्टूडेंट्स, या फिर यूं कहें कि GenZ के लिए बाइक अब सिर्फ कॉलेज आने-जाने के लिए नहीं बल्कि उनकी पहचान और स्टाइल का हिस्सा भी बन चुकी है। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां अब तेजी से बन रही हैं और इसके साथ ही नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक बाइक्स भी देखने को मिल रही हैं। इन बाइक्स का डिजाइन तो आधुनिक है ही लेकिन साथ ही इन्हें आकर्षक डिजाइन, स्मार्ट तकनीक और शहरी जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाया जा रहा है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 दमदार बाइक्स के बारे में।
Matter Area 5000
इस बाइक को भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रूप में पेश किया गया है। यह इलेक्ट्रिक बाइक पुरानी स्टाइल और नई टेक्नोलॉजी का बहुत ही बढ़िया मेल है जो कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स को पसंद आती है। इसमें 10 KW की मोटर और 4 स्पीड गियर हैं जिससे यह महज 6 सेकंड में 0 से 60 की स्पीड पकड़ लेती है। साथ ही, इसमें 5 KWH की बैटरी, Smart BMS और IP67 प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा, दावा है कि, फुल चार्ज करने पर यह 125 किमी तक चल सकती है। इसमें 7 इंच की टचस्क्रीन, ब्लूटूथ, मैप और बिना चाबी के स्टार्ट करने वाली टेक्नोलॉजी भी है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1,81,308 है।
Revolt RV1 BlazeX
इस बाइक को शहरों में चलाने और युवाओं की पसंद को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इसका ढांचा बहुत ही हल्का है जिससे इस शहर की भीड़-भाड़ में चलाना बहुत ही आसान है। इसमें अपग्रेडेड पावरट्रेन और लिथियम-आयन बैटरी के साथ 3 राइड मोड मिलते हैं जो- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट हैं। इसमें LED लाइट और डिजिटल मीटर तो है ही और साथ में Anti Theft Alarm, लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा और राइड चेक करने जैसे फीचर्स भी हैं।
Ola Roadster X सीरीज
Ola Roadster X इलेक्ट्रिक बाइक उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम कीमत में स्टाइलिश बाइक चाहते हैं। यह बाइक अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ आती है जिसके सबसे बड़े मॉडल में दावा किया गया है कि फुल चार्ज होने पर यह 501 किमी तक चल सकती है। इसमें 4.3 इंच की LCD स्क्रीन और ओला का नया सॉफ्टवेयर MoveOS 5 मिलता है। साथ ही, झटकों से बचने के लिए इसमें अच्छे सस्पेंशन और बेहतर ब्रेकिंग के लिए ABS सिस्टम दिया गया है।
Oben Rorr EZ Sigma
इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है कि यह 95 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड, 0-40 किमी की रफ्ताप सिर्फ 3 सेकंड में पकड़ने की क्षमता और IDC मानक के मुताबिक 175 किमी की रेंज के साथ आती है। इसके 2 वेरिएंट है, 3.4 kWh वाले मॉडल की कीमत 1,16, 874 (एक्स शोरूम) है तो वहीं 4।4 kWh वाले मॉडल की कीमत 1,26,874 (एक्स शोरूम) है।


