इटावा में होटल में पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में 8 लोगों को पकड़ा, दो युवक छत से कूदे

कानपुर-इटावा हाईवे पर एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार के शक में शनिवार की रात छापा मारकर आठ लोग हिरासत में ले लिए और उनसे पूछताछ की जा रही है। होटल के दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है। शनिवार रात को कुछ युवकों ने स्थानीय महिलाओं पर छींटाकशी कर दी थी, इससे नाराज लोगों ने पुलिस को जानकारी दे दी।

पुलिस के आने की खबर मिलते ही दो युवक पड़ोस की छत पर कूद गए लोगों ने उन्हें पकड़कर पिटाई कर दी। सीओ सिटी अभय नारायण राय मौके पर पहुंचे और होटल मैनेजर सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो कोलकाता की युवतियां भी शामिल हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *