नेशनल हाईवे−34 पर बनेगा फूड प्लाजा, पांच करोड़ के बजट से मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं

2.2kViews
1430 Shares

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब स्थलीय सुविधाओं की सौगात मिलेगी। हाईवे पर फूड प्लाजा बनाने के लिए चिन्हित जमीन पर निर्माण से पहले टेंडर प्रक्रिया से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कराया जा रहा है। भाेगांव और बेवर के बीच फूड प्लाजा का निर्माण प्रस्तावित है।

15 बीघा जमीन पर भोगांव और बेवर के बीच होगा निर्माण

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 जीटी रोड के अलीगढ़-कानपुर खंड का उच्चीकरण 2021 में पूरा किया गया था। फोरलेन होने के बाद हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। गाजियाबाद से कानपुर के बीच मालवाहक वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहनों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हुई है। जिले में फोरलेन पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को सुविधा देने के लिए अब फूड प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *