मुर्गी के शिकार के लालच में पिंजरे में फंसी मादा गुलदार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

4.3kViews
1505 Shares

 गांव मानियावाला के नजदीक उत्तर दिशा में बनी पानी की टंकी के पास पिछले कई दिन से गुलदार दिखाई देने की सूचना मिल रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को वन विभाग की टीम ने नरेंद्र सिंह के खेत के पास दो पिंजरे लगाए थे। शनिवार रात के समय एक मादा गुलदार मुर्गी के शिकार के लालच में पिंजरे में फंस गई।]

रविवार सुबह ग्रामीणों ने पिंजरा देखकर वन विभाग को सूचना दी, जिस पर टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को रेस्क्यू किया। मादा गुलदार की उम्र करीब ढाई से तीन वर्ष है। सूचना मिलते ही वन दरोगा सुनील राजोरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम गुलदार को लेकर पीली डेम चौकी ले गई, जहां उसका परीक्षण कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गुलदार को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *