महराजगंज में ऑनलाइन सरिया खरीद के नाम पर 1.04 लाख की ठगी, मोबाइल बंद कर फरार हुए आरोपित

2.4kViews
1260 Shares

घर निर्माण के लिए ऑनलाइन सरिया खरीद मामले में 1.04 लाख रुपये साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौपरिया निवासी दिव्या पटेल ने पुलिस को दिए तहरीर बताया कि वह महराजगंज में अपना मकान बनवा रही थीं।

मकान निर्माण के लिए सरिया की आवश्यकता होने पर उन्होंने गूगल पर नंबर सर्च किया। उन्हें विकास नामक व्यक्ति का नंबर मिला। बातचीत के बाद विकास ने उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के खाते और स्कैनर पर भुगतान करने को कहा।

पीड़िता के अनुसार उन्होंने विकास के स्कैनर पर 74,220 रुपये तथा उसके मित्र मनीष कुमार के स्कैनर पर 30,000 रुपये भेज दिए। इस प्रकार कुल 1,04,220 रुपये का भुगतान कर दिया गया। इसके बाद से उसने सरिया नहीं भेजा। भुगतान के बाद विकास ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और रकम वापस नहीं की।

उन्होंने साइबर ठगी की शिकायत ऑनलाइन भी दर्ज कराई है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *