दिल्ली-एनसीआर में 2 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD का दावा- अगले 7 दिन तक गर्मी के तेवर रहेंगे नरम

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से बदले मौसम का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के  मुताबिक, राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले दो दिन यानी 5 और 6 मई तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार बने रहेंगे।

इससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं अचानक बदलते मौसम के कारण सावधानी भी जरूरी हो गई है। इसके साथ ही अगले सात दिन तक गर्मी के तेवन नरम ही रहेंगे।

5 मई: बादल, आंधी और बारिश का असर

मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। खासतौर पर दोपहर और शाम के समय कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

6 मई: बादल रहेंगे, बारिश कम होने के संकेत

बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की गतिविधि थोड़ी कम हो सकती है। हालांकि, उमस और हल्की हवाओं के साथ मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।

7 से 10 मई: बादलों का डेरा जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 10 मई के बीच भी दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ नहीं होगा। बीच-बीच में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, खासकर 10 मई के आसपास फिर से बारिश सक्रिय हो सकती है।

क्या असर पड़ेगा?

  • तापमान में हल्की गिरावट, गर्मी से राहत
  • हवा की रफ्तार बढ़ने से धूलभरी आंधी की संभावना
  • ट्रैफिक और दैनिक कामकाज पर हल्का असर
  • बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलते सतर्क रहने की जरूरत

लोगों के लिए सलाह

  • आंधी-बारिश के दौरान खुले में खड़े रहने से बचें
  • पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें
  • वाहन चलाते समय सतर्क रहें, खासकर तेज हवाओं में
  • मोबाइल और जरूरी उपकरण सुरक्षित रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *