हमले में घायल सलीम वास्तिक से मिलने अस्पताल जाने से रोके गए यति नरसिम्हानंद, पुलिस के साथ हुई नोकझोंक

2.2kViews
1029 Shares

 मुस्लिम कट्टरपंथियों के हमले में घायल सलीम वास्तिक को देखने अस्पताल जा रहे डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिम्हानंद को पुलिस ने रोक दिया।

वेव सिटी पुलिस सुबह मंदिर पहुंची और यति को दिल्ली जाने से मना कर दिया। इस दौरान यति की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक भी हुई। हालांकि अभी तक पुलिस ने यति को मंदिर से बाहर नहीं निकलने दिया है।

इस दौरान यति मरसिम्हानन्द ने पुलिस को चेतावनी दी और कहा कि वह सलीम वास्तिक से मिलने जा कर रहेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि या तो वह सलीम से मिलने जाएंगे और या तो मंदिर में मारे जाएंगे।

चाकू के हमले में घायल हुए सलीम

गौरतलब है कि शुक्रवार को लोनी थाना क्षेत्र अली गार्डन कालोनी में मुस्लिम कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर दो लोगों चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

घटना के समय वह नमाज पढ़कर आए थे और अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामले में उनके बेटे ने पांच लोगों पर हमले का शक जाहिर करते हुए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल रेफर

फिलहाल सलीम की गंभीर हालत को कर देख चिकित्सक ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार जारी है। इस मामले में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *