भाजपा ने महबूबा और रुहुल्लाह पर किया प्रहार, कहा- ‘भारत की विदेश नीति पर भाषण देने का नहीं है अधिकार’

1148 Shares

प्रदेश भाजपा जनतपा पार्टी ने कहा है कि कश्मीर के करनाह से लेकर बीज बिहाड़ा तक प्रभाव रखने वाली पीडीपी प्रधान महबूबा मुफ्ती व नेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा सइद रुहुल्लाह को भारत की विदेश नीति पर भाषण देने का अधिकार नहीं है।

भाजपा के प्रवक्ता रत की विदेश नीति पर भाषण देने का डा अभिजीत जसरोटिया ने महबूबा मुफ्ती व रुहुल्लाह पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले कश्मीर के ये नेता उपदेश न दें। डा जसरोटिया शुक्रवार दोपहर को शहर के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी डा प्रदीप महोत्रा के साथ मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति सदैव सुसंगत, सिद्धांत आधारित व सभी देशों के प्रति मानवीय मूल्यों से प्रेरित रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कई अवसरों पर अग्रणी भूमिका निभाई है। चाहे फिलिस्तीन को मानवीय सहायता व चिकित्सा सामग्री भेजने की बात हो या भीषण भूकंप के दौरान तुर्की को त्वरित राहत प्रदान करने का विषय हो, भारत हमेशा आगे रहा है।

आतंकवाद एक ही क्रूर चेहरा रखता है

डॉ. जसरोटिया ने विदेशों में भारत के विकासात्मक सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि इरान में बंदरगाह विकास परियोजना, अफगानिस्तान व अन्य देशों को कठिन समय में निरंतर सहयोग देना भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जहां भी मानवीय संकट उत्पन्न होता है, भारत सहायता के लिए तत्पर रहता है।

आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के दृढ़ रुख को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि 26 नवंबर मुंबई हमले हों या 7 अक्टूबर के आतंकी हमले हों, निर्दोष लोगों की जान लेने वाला आतंकवाद एक ही क्रूर चेहरा रखता है। भारत इसके खिलाफ वैश्विक स्तर पर अडिग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *