नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला नया चीफ इंफ्रास्ट्रक्चर अधिकारी, दिनेश जमवाल को दी गई जिम्मेदारी

 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दिनेश सिंह जमवाल को चीफ इंफ्रास्ट्रक्चर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही में भारतीय मूल की नीतू समरा को यापल का सीईओ बनाया गया था। यापल में सीईओ के बाद चीफ इंफ्रास्ट्रक्चर अधिकारी के रूप में दिनेश जमवाल की नियुक्ति उनके लंबे अनुभव और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण और डिजाइन में महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए की गई है।

इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते हुए सोमवार शाम यापल ने उनकी नियुक्ति की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *