कब है चैत्र अमावस्या? अभी नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
सनातन धर्म में चैत्र अमावस्या को महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है। इसके अगले दिन से हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya 2026) के दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र अमावस्या की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में।
चैत्र अमावस्या डेट और शुभ मुहूर्त (Chaitra Amavasya 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 मार्च को सुबह 08 बजकर 25 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में चैत्र अमावस्या 18 मार्च को मनाई जाएगी।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय- सुबह 06 बजकर 28 मिनट
सूर्यास्त का समय- शाम 06 बजकर 31 मिनट
चंद्रोदय का समय- सुबह 06 बजकर 23 मिनट (मार्च 16)
चंद्रास्त का समय- शाम 05 बजकर 56 मिनट
ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 52 मिनट से 05 बजकर 40 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 29 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं
विजय मुहूर्त- 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
अमृत काल- 09 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 10 मिनट तक


