बीएमसी चुनाव में अरुण गवली परिवार को बड़ा झटका, दोनों बेटियां चुनाव हारीं

2.0kViews
1518 Shares

मुंबई की राजनीति में कभी मजबूत पकड़ रखने वाले गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली के परिवार को बीएमसी चुनाव 2026 में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उनकी दोनों बेटियां—गीता गवली और योगिता गवली—नगर निगम चुनाव में हार गई हैं। इसे गवली परिवार के घटते राजनीतिक प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है।

अरुण गवली की पार्टी अखिल भारतीय सेना की उम्मीदवार गीता गवली को बायकुला के वार्ड 212 में समाजवादी पार्टी की अमरीन शहजान अब्रगानी ने शिकस्त दी। वहीं, उनकी दूसरी बेटी योगिता गवली को वार्ड 207 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रोहिदास लोखंडे के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

दोनों बहनों की हार को गवली परिवार के लिए ‘डबल झटका’ माना जा रहा है, क्योंकि एक समय बायकुला और आसपास के इलाकों में अरुण गवली और उनके परिवार का खासा राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव रहा है। चुनाव परिणामों ने मुंबई की स्थानीय राजनीति में बदलते समीकरणों की ओर भी इशारा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *