भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है T20 World Cup 2026 का फाइनल? आसानी से समझें पूरा समीकरण

2.8kViews
1560 Shares

 भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिलता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के दौरान ये दोनों टीमें आपस में टकराई थी। भारत ने जीत हासिल की थी और उसके सुपर-8 में इन दोनों का मुकाबला अलग ग्रुप में होने की वजह से नहीं हो सका। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच हो सकता है।

अगर भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल में एक-दूसरे से टकराती हैं, तो बहुत ही रोमांचक मुकाबला हो सकता है। भारत और पाकिस्तान की टीम अभी तक सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी हैं लेकिन दोनों टीमें रेस में बनी हुई हैं। अगर दोनों सेमीफाइनल में पहुंचते हैं, तो फाइनल हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान के फाइनल में टकराने का क्या समीकरण बन रहा है?

भारत के लिए सेमीफाइनल का समीकरण

भारतीय क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा। टीम इंडिया अगर वेस्टइंडीज को हरा देती है, तो वे टॉप-4 में पहुंच जाएंगे। साउथ अफ्रीका बेहतर रन रेट के साथ पहले स्थान पर रहने वाली है, तो वहीं भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रह सकता है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाना है।

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का समीकरण

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुले हुए हैं लेकिन उनके लिए ये आसान नहीं होने वाला है। पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 64 रनों से जीत हासिल करनी होगी या फिर लक्ष्य को 13.1 ओवरों में हासिल करना होगा। अगर पाकिस्तान ऐसा कर पाया, तो वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगे और अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाले हैं।

भारत-पाकिस्तान फाइनल के लिए क्या है समीकरण?

भारत अगर सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो वे ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाले हैं। तो वहीं पाकिस्तान भी दूसरे स्थान पर रहेगा, जिससे सेमीफाइनल में इन दोनों का टकराव नहीं हो सकता है। पहले ग्रुप के टॉपर और दूसरे ग्रुप में दूसरे नंबर रहने वाली टीम के बीच सेमीफाइल होगा। अगर साउथ अफ्रीका पहले ग्रुप में पहले नंबर रहती है, तो उनका सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान के साथ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *