एटा भाजपा की नई कमेटी में 21 पदाधिकारी, सात महिलाएं और छह एससी सदस्य होंगे शामिल

1475 Shares

 भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी की घोषणा से पूर्व पदाधिकारियों के चयन को लेकर प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बैनीवाल जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से फीडबैक लिया।

नामों का पैनल वे नेतृत्व को सौंपेंगे, तब नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। बंद कमरे में कई घंटे तक चलती रही। भाजपा की नई कमेटी में 21 पदाधिकारी होंगे, जिनमें सात महिलाएं और छह एससी के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे।

नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर भाजपा पर्यवेक्षक ने लिया फीडबैक

पर्यवेक्षक शुक्रवार दोपहर बाद 3.30 बजे पार्टी कार्यालय पर पहुंचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, अलीगंज के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एमएलसी आशीष यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बैठक शुरू हो गई।

नए पदाधिकारियों के नामाें को लेकर जो सूची बनाई गई है उस पर पूर्व सांसद राजवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत के अलावा विधायकों से फीडबैक लिया गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक एक-एक नाम पर चर्चा हुई। जो नाम सामने आए हैं उनकी सक्रियता को लेकर भी बातचीत हुई।

पार्टी कार्यालय पर बंद कमरे में कई घंटे तक चलती रही बैठक

यह भी बताया गया है कि नई कमेटी में 21 पदाधिकारी होंगे। इनमें तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष और आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष होंगे। इन पदाधिकारियों में सात महिलाएं, छह एससी के लोग शामिल रहेंगे। बैठक में जो पदाधिकारी निवर्तमान हैं और जो पूर्व में पदाधिकारी रहे हैं उन नामों पर सर्वाधिक चर्चा हुई और उन्हीं के बारे में फीडबैक लिया गया।

जिला कमेटी के घोषित होने पर टिकीं हुईं नजरें

भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की नजरें जिला कमेटी के घोषित होने पर टिकीं हुईं हैं। यह माना जा रहा है कि होली के त्योहार के बाद जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक कई घंटे तक चलती रही। इस दौरान पार्टी के नेताओं का भी कार्यालय पर जमावड़ा रहा। संगठन में जगह पाने के लिए कई नेता प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *