Raj Babbar का दामाद कभी नहीं बन पाया सिनेमा का सुपरस्टार, छोटे पर्दे पर करता है राज

2.4kViews
1001 Shares

सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर अपने फिल्मी करियर के अलावा परिवार को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अपने फैमिली के सदस्यों के चलते आए दिन उनका नाम सुर्खियां बटोरता है। आज बात राज साहब के किसी बेटा, बेटी, और बहू की नहीं बल्कि उनके दामाद के बारे में की जाएगी।

राज बब्बर का दामाद सिनेमा में सुपरस्टार बनने आया और उसने कई फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर उसका मनचाही सफलता नहीं मिली। लेकिन वह छोटे पर्दे पर आज की डेट का बड़ा कलाकार माना जाता है। आइए जानते हैं कि वह अभिनेता कौन है।

कौन है राज बब्बर का दामाद

जिस एक्टर के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसने 1999 में आई फिल्म गॉड मदर के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इससे पहले 1994 में आए टीवी सीरियल शांति के जरिए वह एक्टिंग में डेब्यू कर चुके थे। बड़े पर्दे पर उन्हें ज्यादा अधिक कामयाबी हासिल नहीं हुई।लेकिन छोटे पर्दे पर एक दिग्गज अभिनेता के तौर पर लोकप्रिय हुए। दरअसल वह कलाकार कोई और नहीं बल्कि अनूप सोनी (Anup Soni) हैं। जी हां साल 2011 में अनूप ने राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर संग शादी रचाई। अनूप की ये दूसरी शादी रही, इससे पहले उनकी पहली पत्नी रीतू रहीं, जिनके साथ उनका रिश्ता 11 साल तक चला और 2010 में इन दोनों का तलाक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *