जमुई में आर्केस्ट्रा में फायरिंग, नेपाल की डांसर के चेहरे को छूते हुए निकली गोली
रिसेप्शन में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली नर्तकी के आंख के करीब से पार हो गया। गोली के बारूद से नर्तकी का चेहरा झुलस गया। फिलहाल सदर अस्पताल में नर्तकी का इलाज चल रहा है। नर्तकी नेपाल की रहने वाली है।
फिलहाल पुलिस इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव की है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।


