धनबाद मेयर चुनाव मतगणना: भाजपा के बागी संजीव सिंह ने बनाई बढ़त, झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल दे रहे टक्कर
धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की जा रही है।
मेयर पद के लिए कुल 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले राउंड की गिनती के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह और पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के बीच टक्कर दिख रही है। वहीं संजीव कुमार अग्रवाल, प्रकाश कुमार और शमशेर आलम भी चुनौती दे रहे हैं।
23 फरवरी को हुए मतदान के बाद अब सभी की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं। प्राप्त ताजा आधिकारिक अपडेट के अनुसार संजीव सिंह पांच हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक 55,700 मतों की गिनती हुई है।
पहले चक्र की मतगणना पूरी
धनबाद नगर निकाय चुनाव के तहत राजकीय पालीटेक्निक धनबाद में धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद की मतगणना चल रही है। फिलहाल पहले चक्र की गणना का परिणाम आया है। इसमे भाजपा की झरिया विधायक रागिनी सिंह के पति सह पूर्व विधायक संजीव सिंह सबसे आगे चल रहे हैं।
उन्हें 15,791 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल है। इन्हें 10,524 प्राप्त हुए है। इसी प्रकार से भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को 8645, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार शमशेर आलम को 4173 और पूर्व मेयर इंदु देवी को 2062 वोट मिले हैं। अभी 10 चक्र की गिनती होनी बाकी है। धनबाद नगर निगम में कुल 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
अमित कुमार अग्रवाल – 671
आकाश दुसाध – 378
इंदु देवी – 2084
उमेश पासवान – 430
कुसुम देवी – 502
चंद्र शेखर अग्रवाल – 10524
जावेद इकबाल – 470
दिलीप कुमार – 358
दीनानाथ ठाकुर – 336
नवल किशोर पासवान – 332
मो परवेज खान – 379
प्रकाश कुमार – 1516
बिनोद कुमार सिंह – 371
भृगु नाथ भगत – 378
मुकेश कुमार पांडेय – 257
यौगेंद्र प्रधान – 157
रवि चौधरी – 728
रवि बुंदेला – 528
राजकुमार कनौजिया – 190
राम विनय सिंह – 265
राहुल कुमार चौहान – 507
मो रुस्तम अंसारी – 308
लक्ष्मी देवी – 443
शमशेर आलम अंसारी – 4173
शांतनु कुमार चंद्रा – 486
शिल्पी शर्मा 200
संजीव कुमार – 8645
संजीव सिंह -15791
के.सी. सिंहराज – 313
रद वोट – 3980
कुल वोट – 55700


