जनपद के बी. पैक्स रामपुर खोमर मैना समिति लालगंज में सहकारिता विभाग रिटायर्ड सचिव से काम करा रहा है। कार्यवाही रजिस्टर लेकर रिटायर्ड सचिव श्यामधर सिंह लिखते नजर आ रहे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यही नही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी ने वर्तमान सचिव रणजीत कुमार सिंह को बी. पैक्स रामपुर खोमर मैना लालगंज से हलिया बी. पैक्स भटवारी डिघीया ट्रांसफर किया है। इनके स्थान पर हलिया बी. पैक्स भटवारी डिघीया के सचिव रमाकांत मौर्य को बी. पैक्स रामपुर खोमर मैना लालगंज का सचिव बनाया है।10 फरवरी को ट्रांसफर किए जाने के बावजूद भी सचिव समिति नही छोड़ रहे हैं साथ ही नये सचिव रमाकांत मौर्य को पदभार ग्रहण नही करने देने का आरोप है। ट्रांसफर के छह दिन बाद भी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी ने सचिव को रिलीव नही कर रहे हैं, बल्कि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी के कहने पर रिटायर्ड सचिव श्यामधर सिंह समिति का कार्यवाही रजिस्टर अपने हाथ मे लेकर लिखापढ़ी करते नजर आ रहे हैं।


