सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सुनवाई जारी; दो गवाहों के बयान दर्ज, पिता बलकौर सिंह की गवाही टली

1099 Shares

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में शुक्रवार को अदालत में दो व्यक्तियों की गवाही दर्ज की गई। हालांकि अदालत का समय पूरा हो जाने के कारण मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और एक अन्य गवाह की गवाही नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 6 मार्च तय की है।

सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपित लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, प्रियव्रत फौजी, अमरीक तूफान और दीपक मुंडी समेत अन्य आरोपितों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करवाई गई। इस दौरान जगतार सिंह और जगसीर सिंह ने अदालत में अपने बयान दर्ज करवाए।मूसेवाला पक्ष के वकील सतिंद्रपाल सिंह मित्तल ने बताया कि जगतार सिंह पीआरटीसी में सर्वेयर हैं। उन्होंने घटना के दौरान इस्तेमाल हुई बोलेरो गाड़ी और अन्य वाहनों से संबंधित रिपोर्ट अदालत में पेश की। वहीं जगसीर सिंह, जो एक गन हाउस के मालिक हैं, ने भी अपने स्तर पर महत्वपूर्ण गवाही दी।

समय समाप्त होने के कारण गवाही टली

वकील ने बताया कि अदालत का समय समाप्त होने के कारण बलकौर सिंह और सुखपाल सिंह पाली की गवाही दर्ज नहीं हो सकी। अब दोनों की गवाही अगली तारीख पर होने की संभावना है।

उधर अदालत परिसर में पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने हाल ही में सरदूलगढ़ में फार्म हाउस पर हुई दोहरी हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *