जुई क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें, किसानों की मेहनत पर संकट

2.4kViews
1157 Shares

जुई क्षेत्र में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक भयावह रूप ले लिया। तेज बारिश के साथ हुई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बड़े-बड़े ओले गिरने से सरसों, गेहूं, चना और सब्जियों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।

भानगढ़ ढाणी शंकर, भाखड़ा, हरिपुरा, गोलपुरा, टिटनी, केरपुरा, कुसुंबी, मलवास, लोहानी पाथरवाली, नंगला, खैरपुरा, जूई और गोलागढ़ समेत लगभग दो दर्जन गांवों में भारी नुकसान की खबर है। किसानों का कहना है कि कई गांवों में 50 से 80 प्रतिशत तक फसलें नष्ट हो गई हैं, जबकि कुछ इलाकों में 100 प्रतिशत तक फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं।

बीजेपी नेता प्रदीप गोलागढ़ ने बताया कि जुई क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में गेहूं और सरसों की फसलें पूरी तरह खराब हो गई हैं, जिससे किसानों पर गहरा संकट मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *