साइबर अपराधियों ने आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी को आनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर 29 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया।
साइबर थाना पुलिस ने फरीदाबाद के धौज निवासी शाहरुख को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। साइबर थाना के एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि बरवाला के रहने वाले और आईसीआईसीआई बैंक कर्मचारी तरूण सिंगला ने 15 मई 20025 को शिकायत दी थी कि उनके वाट्सएप पर एक कॉल आई थी।
कॉल करने वाले ने आनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने की बात कहीं। उसके बाद साइबर अपराधियों की तरफ से भेजे के विभिन्न खातों में 29 लाख 70 हजार रुपये की नकदी जमा करवाई थी। जब खाते से मुनाफा समेत नकदी निकलानी चाही तो रुपये नहीं निकले। उस समय धोखाधड़ी का पता चला।
साइबर थाना पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और आरोपित फरीदाबाद निवासी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपित के खाते में शिकायतकर्ता की तरफ से डाली गई राशि में से 12 लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे।


