बोर्ड एग्जाम के सेंटर में बंद कमरे को देख हुआ शक, ताला खुलवाया तो अंदर से निकली सॉल्वर… सन्न रह गए अधिकारी

2.2kViews
1222 Shares

 बुधवार को सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में छात्रा की जगह पेपर हल करते पकड़ी गई सॉल्वर युवती और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ थाना भरथना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सॉल्वर युवती को पेपर हल करने के लिए विद्यालय परिसर में बने एक भंडार गृह में अकेले ही बैठाया गया था, जिससे उसे सीसीटीवी कैमरे की नजरों से बचाया जा सके। इतना ही नहीं कमरे में बाहर से ताला भी लगाया गया था जिससे किसी को कोई शक न हो।

स्टेटिक मजिस्ट्रेट और तहसीलदार को निरीक्षण के दौरान कुछ शक हुआ तो उन्होंने कमरे का ताला खोलने को कहा। ताला खाेलने को लेकर केंद्र व्यवस्थापक से काफी हुज्जत भी हुई। इसके बाद एसडीएम भरथना काव्यासी के पहुंचने पर ताला खुलवाया गया। अंदर सॉल्वर को पेपर हल करते देख सब सन्न रह गए।

जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक संदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही तत्काल प्रभाव से उन्हें परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया। आगे की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कालेज समसपुर के प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल को नया केंद्र व्यवस्थापक बनाकर भेजा गया है।

इस मामले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ.ओम पांडेय ने थाने में जो मामला दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि गांव लुखरियाई नगला खंता में श्री बांके बिहारी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र के पिछले हिस्से में बंद पड़े एक स्टोर रूम में एक युवती दूसरी छात्रा की कॉपी लिखती हुई पकड़ी गई। छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट और तहसीलदार द्वारा निरीक्षण के दौरान एक युवती परीक्षा केंद्र के एक बंद कमरे में किसी अन्य छात्रा की कॉपी लिखती हुई मिली। उस कमरे का दरवाजा बंद था और उस कमरे में कोई कैमरा भी नही लगा था। इस परीक्षा केंद्र और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *