दिसंबर से रद गईं ट्रेनें फिर चलीं, गया–कामाख्या, मालदा–नई दिल्ली और गरीब रथ का शेड्यूल जारी

3.0kViews
1454 Shares

घने कोहरे के कारण दिसंबर से रद चल रही लंबी दूरी की कई ट्रेनों का परिचालन एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। होली से पहले सीट और बर्थ की कमी से जूझ रहे यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने मौसम में सुधार के बाद दिल्ली, लखनऊ और नॉर्थईस्ट रूट की प्रमुख ट्रेनों को बहाल कर दिया है।

भागलपुर–दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस के कई फेरे दिसंबर, जनवरी और फरवरी में कोहरे के कारण रद कर दिए गए थे। अब यह ट्रेन अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार भागलपुर से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। वहीं दिल्ली से यह ट्रेन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को रवाना होगी। ट्रेन के फिर से नियमित परिचालन से खासकर त्योहार के समय घर आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

  • भागलपुर-दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें बहाल, होली से पहले यात्रियों को राहत

  • होली स्पेशल राहत: भागलपुर-दिल्ली गरीब रथ और मालदा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन बहाल

  • कोहरे के बाद रेल सेवाएं सामान्य, गरीब रथ और मालदा-नई दिल्ली एक्सप्रेस फिर शुरू

इसी तरह मालदा–नई दिल्ली एक्सप्रेस, जो दिसंबर से फरवरी अंत तक रद थी, 1 मार्च से दोबारा पटरी पर लौट आई है। इस ट्रेन के शुरू होने से सीमांचल और पूर्वी बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा गया–कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन भी पुनः शुरू कर दिया गया है, जिससे नॉर्थईस्ट की ओर यात्रा करने वालों को राहत मिली है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घने कोहरे और दृश्यता कम होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद किया गया था। अब मौसम सामान्य होने और दृश्यता में सुधार के बाद सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का अद्यतन स्टेटस अवश्य जांच लें और आरक्षण की उपलब्धता की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे काउंटर से प्राप्त करें। त्योहार के मद्देनजर ट्रेनों के पुनः संचालन से यात्रियों की भीड़ में कमी आने और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *