‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी’, अमेरिका में मचे टैरिफ घमासान के असर पर बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

3.2kViews
1736 Shares

 अमेरिका में टैरिफ को लेकर मचे घमासान और वहां की सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले ने पूरे देश दुनिया में हलचल मचा दी है। ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को अदालत द्वारा रद किए जाने के बाद भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सोमवार को प्रतिक्रिया दी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमेरिका द्वारा घोषित टैरिफ परिवर्तनों पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय स्थिति की समीक्षा कर रहा है और प्रतिनिधिमंडल को आगे की वार्ताओं के लिए निर्णय लेना होगा।

अभी इसके लिए कोई रोडमैप नहीं

वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि अभी इसके लिए कोई रोडमैप नहीं है। हालांकि, केंद्रीय बजट 2026-27 में प्रस्तावित विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर एक उच्च स्तरीय समिटि इस विषय और दूसरे पहलुओं पर गौर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *