रेल मंत्री वैष्णव का दावा: बजट में रेल आधुनिकीकरण पर जोर, तमिलनाडु-केरल को बड़ा आवंटन

2.9kViews
1264 Shares

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि रविवार को पेश किए गए आम बजट में रेल ढांचे के सुधार और आधुनिकीकरण के लिए गंभीर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बजट का लाभ तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों को भी मिलेगा, जहां आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

वैष्णव ने बताया कि तमिलनाडु का रेल बजट वर्ष 2014 में जहां 879 करोड़ रुपये था, वहीं 2026-27 में इसे बढ़ाकर 7611 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है। इससे बड़े स्तर की बुनियादी परियोजनाओं को पूरा करने में आसानी होगी।

इसी तरह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट में केरल के लिए 3795 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। रेल मंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में रेल कनेक्टिविटी, सुरक्षा, आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *