ओडिशा के कोरापुट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ का हशीश तेल और 5 करोड़ का गांजा जब्त

1568 Shares

 दक्षिण ओडिशा के कोरापुट जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले में चल रही एक अन्तरप्रांतीय हशीश तेल बनाने वाली कई अस्थाई उत्पादन यूनिट्स का भंडाफोड़ करके एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस के इस अभियान में 1800 लीटर से ज़्यादा हशीश तेल जब्त किया गया। इसकी अनुमानित बाजार मूल्य करीब 200 करोड़ रुपये बताया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने 1143 किलो से ज्यादा गांजा भी जब्त किया है, जिसका अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताया गया है।

दक्षिण-पश्चिम रेंज के पुलिस डीआईजी कंवर विशाल सिंह और कोरापुट जिला पुलिस अधीक्षक रोहित वर्मा के अनुसार, इस अभियान के दौरान पुलिस ने कई अस्थाई हशीश तेल उत्पादन यूनिट्स के कई उपकरण भी ज़ब्त किए।

उन्होंने बताया गया है कि यह गैर-कानूनी यूनिट्स ओडिशा-आंध्रप्रदेश सीमांत पर स्थित पडुआ थाना अंतर्गत झोलापुट रिजर्वॉयर के पास जंगल वाले इलाके में चल रही थी। कोरापुट जिला पुलिस अधीक्षक रोहित वर्मा की लीडरशिप में सही इंटेलिजेंस के आधार पर छापेमारी की गई।पुलिस टीम सड़क के रास्ते के बजाय चुपके से नाव और पैदल उस जगह पर पहुंची। पुलिस की ओर से बताया गया है कि मामले के मुख्य आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुरुआती सबूत मिले हैं कि हशीश तेल बनाने में एक अंतरप्रांतीय लिंक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *