गुरुग्राम तेज रफ्तार मर्सिडीज ने अचानक लगाए ब्रेक, डिफेंडर से टक्कर के बाद ड्राइवर को पीटकर आरोपी फरार

3.0kViews
1302 Shares

 डीएलएफ फेस एक थाना क्षेत्र के ग्वाल पहाड़ी में सोमवार रात सनसिटी सोसायटी के पास तेज रफ्तार में चल रही मर्सिडीज कार में अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही डिफेंडर गाड़ी उससे भिड़ गई। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मर्सिडीज सवार दो युवकों ने डिफेंडर के चालक से गाली-गलौज और हाथापाई भी की। इसके बाद वह फरार हो गया।

डिफेंडर चालक की शिकायत पर डीएलएफ फेस एक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिफेंडर गाड़ी चालक सोनू चंदीला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह फरीदाबाद के बुदेना गांव में रहते हैं और फरीदाबाद के एडोर सोसायटी के मालिक कप्तान सिंह चंदीला की गाड़ी चलाते हैं।

सोमवार रात वह कप्तान सिंह के बेटे के परिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गए थे। इसके बाद वह गुरुग्राम के रास्ते वापस फरीदाबाद जा रहे थे। ग्वाल पहाड़ी में सनसिटी के पास आगे चल रही मर्सिडीज कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, इससे उनकी गाड़ी भिड़ गई।

उनकी गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। मर्सिडीज में दो युवक सवार थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। जब उन्होंने दोनों युवकों से कार को लापरवाही से चलाने की बात कही तो दोनों ने गाली-गलौज और हाथापाई की। इसके बाद वह फरार हो गए। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *