यूपी में SIR अभियान के दौरान 3378 बूथों पर जमा हुए फॉर्म, DM ने किया निरीक्षण

2.6kViews
1778 Shares

जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य भारत निर्वाचन आयोग की तय समय-सारिणी के अनुसार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में जिले के 3378 मतदान बूथों पर विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाताओं से फॉर्म-छह, सात और आठ एकत्र किए।

यह अभियान 10.30 से 1.30 बजे तक संचालित किया गया, पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, अपमार्जन और संशोधन की प्रक्रिया समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके।

338 से 346 तक के बूथों का किया निरीक्षण

एसआईआर की प्रगति और जमीनी व्यवस्थाओं की पड़ताल के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विधानसभा क्षेत्र 376-जंगीपुर के विभिन्न मतदान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में भाग संख्या 338 से 346 तक के बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीएलओ को आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथों पर मौजूद नागरिकों से संवाद कर निर्वाचक नामावली से जुड़ी स्थिति जानी और फीडबैक लिया। डीएम ने बताया कि निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी 2026 को हो चुका है। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-छह के माध्यम से नाम जोड़ सकते हैं।

नाम हटाने के लिए फॉर्म-सात और विवरण-मतदान स्थल में संशोधन के लिए फॉर्म-आठ उपलब्ध है। ये फॉर्म आनलाइन एप पर तथा आफलाइन बीएलओ के माध्यम से भरे जा सकते हैं। जिन मतदाताओं की फोटो खराब है या जो “नो मैपिंग” श्रेणी में हैं, वे अपने बूथ पर बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक सुधार करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *