दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा रोडवेज और सिटी बसों का संचालन, मेरठ रेलवे टिकट बुकिंग की टाइमिंग में भी बदलाव

होली के अवसर पर बुधवार को दोपहर दो बजे तक सिटी और रोडवेज बसों का संचालन बंद रहेगा। मेरठ डिपो के प्रभारी दो बजे के बाद बसों का संचालन शुरु होगा। सोहराब गेट पर भी यही व्यवस्था रहेगी। डिपो प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि बुधवार को जहां के लिए यात्री उपलब्ध होंगे वहां के लिए तत्काल बसों की व्यवस्था की जाएगी।

आरक्षण केंद्र भी बंद रहेंगे
रेलवे के आरक्षण केंद्र भी दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे। मेरठ में सिटी, कैंट और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आरक्षण केंद्र हैं। यह भी दो बजे के बाद खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *